
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है.
इन नौ मंत्रियों मेंसेल्वी एस. कीर्तना भी हैं, जो एकमात्र महिला हैं. 29 साल की सेल्वी एस. कीर्तना विजय मंत्रिमंडल में सबसे युवा हैं.
शपथ लेने के बाद कीर्तना ने “अब सब कुछ बदलने वाला है. बल्कि बदलाव आ चुका है. सी जोसेफ़ विजय मुख्यमंत्री बन चुके हैं . मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से से हूँ और मुझे कैबिनेट मंत्री बनने का मौक़ा मिला. मुझे नहीं लगता है कि दूसरे राज्यों में इतनी आसानी से ऐसा हो पाता.”
शपथ लेने के बाद कीर्तना ने कहा, “अब सब कुछ बदलने वाला है. बल्कि बदलाव आ चुका है. सी जोसेफ़ विजय मुख्यमंत्री बन चुके हैं . मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से से हूँ और मुझे कैबिनेट मंत्री बनने का मौक़ा मिला. मुझे नहीं लगता है कि दूसरे राज्यों में इतनी आसानी से ऐसा हो पाता.”
कीर्तना के अलावा मंत्री बनने वालों में ‘बुसी’ एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन और टी. के. प्रभु हैं.

- सेल्वी एस. कीर्तना ने टीवीके के टिकट पर सिवाकासी से चुनाव लड़ा था.
उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोकन जी को हराया, जिन्हें 57,039 वोट मिले.
वेबसाइटचुनाव आयोग की
एआईएडीएमके उम्मीदवार और पूर्व मंत्री राजेंद्र बालाजी 51 हजार 78 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
29 साल की कीर्तना ने एमएससी किया है. उन्होंने अपने चुनावी हलफ़नामे में बताया है कि वह पर्सनल कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं.
चुनावी हलफ़नामे के मुताबिक़, उनकी कुल संपत्ति 22 लाख 57 हजार 710 रुपये है.
चुनाव जीतने के बाद उन्होंने हिन्दी में बातचीत की थी. इस पर काफ़ी विवाद हुआ.
इसके जवाब में कीर्तना ने समाचार एजेंसी एएनआई से हिन्दी में कहा था, “मैं हिन्दी में बात कर रही हूं. मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी का प्रतिनिधित्व पूरे भारत में और दूसरे देशों तक पहुंचे. इसलिए मैं हिन्दी में बोल रही हूं. हर किसी को मेरे नेता के बारे में पता होना चाहिए.”
हिन्दी बोलने के पीछे कीर्तना ने कारण बताया, “भाषा ज्ञान ने मुझे इतनी सारे अवसर दिए, कई राज्यों में काम करने का मौक़ा मिला. इसी तरह से मैंने भाषाएं सीखीं. मुझे भाषाएं सीखना पसंद है. लेकिन जब मीडिया के लोग आने लगे तो मुझे लगा कि टीवीके को राज्य के अन्य हिस्सों और अन्य राज्यों में भी फैलाना का अवसर है.”
dojkhabrokaDojkhabroka.com.
dshahdshah9471@gmail.com